सहरसा. श्रम संसाधन विभाग एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आगामी 25 मार्च को राजकीय आइटीआइ परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि आगा खान सपोर्ट प्रोग्राम के तहत विभिन्न कंपनियों में जॉब को लेकर 25 मार्च को एक दिवसीय जब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सचिंद्र इलेक्ट्रिक मैं ट्रेनी पद के लिए 18 से 23 वर्ष के 10वीं, 12वीं एवं आइटीआइ पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. इंडो मीम में अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर 18 से 25 वर्ष के 10वीं, 12वीं एवं आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. सुजुकी में ट्रेनी पद के लिए 18 से 21 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. मदरसन में लाइन ऑपरेटर पद के लिए 18 से 25 वर्षीय 10वीं, 12वीं, आइटीआइ एवं डिप्लोमा के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जबकि टाटा मोटर्स के अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर 18 से 23 वर्षीय 12वीं एवं आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. सभी कंपनियों में 20-20 पदों की रिक्ति दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह नियोजन काम पूरी तरह निशुल्क है.
25 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन
25 मार्च को राजकीय आइटीआइ परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है.
