जय झा के सुरों से सजेगी बाणेश्वर महोत्सव

आगामी 26 फरवरी को देवना बाणेश्वर महादेव मंदिर में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होगा एक दिवसीय बाणेश्वर महोत्सव

सहरसा. आगामी 26 फरवरी को देवना बाणेश्वर महादेव मंदिर में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय बाणेश्वर महोत्सव में कलाकारों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने बुलाया गया है. कार्यक्रम की तैयारी के लिए सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा गुरुवार को बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंच बाणेश्वर महादेव मंदिर कमेटी सहित स्थानीय प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर महोत्सव की सफलता पर चर्चा की. बैठक में बाणेश्वर महादेव मंदिर कमेटी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महोत्सव की सफलता के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए. जिससे महोत्सव को और खुबसूरत बनाया जा सके. वहीं सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने कार्यक्रम स्थल सहित विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते स्थानीय मंदिर कमेटी व जनप्रतिनिधियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जिससे महोत्सव को सफलता पूर्वक संपन्न कराया जा सके. वहीं महोत्सव की तैयारी कराने में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को भी खास दिशा-निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ कुमारी सपना, सहायक अभियंता उमाशंकर प्रसाद, कनीय अभियंता राजीव रंजन, कैला बाबा, लाल बाबा, सुरेश बाबा, देवानंद बाबा, बुचन बाबा सहित अन्य पुजारी व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >