रिपेयर होने के एक सप्ताह बाद ही सड़क से निकलने लगी गिट्टी

रिपेयर होने के एक सप्ताह बाद ही सड़क से निकलने लगी गिट्टी

क्षेत्र में सड़कों की स्थिति दयनीय बनमा ईटहरी . क्षेत्र में सड़कों की स्थिति दयनीय हो गयी है. रिपेयर होने के बावजूद एक सप्ताह के अंदर सड़क से गिट्टी उखड़ रहे हैं जो कहीं ना कहीं एक बड़े अनियमितता को दर्शाता है. प्रखंड क्षेत्र के कुशमी दोहरा पुल के समीप से कुशमी गांव होते हुए खुरेशान, समसुद्दीनपुर जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क जर्जर रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे व जगह-जगह जर्जर व सड़क से गिट्टी निकल जाने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं. यह सड़क समसुद्दीनपुर, खुरेशान, कुशमी गांव के लोगों को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय जाने का इकलौता साधन है. प्रत्येक दिन इस सड़क से सैकड़ो गाड़ियां गुजरती हैं. सड़क की जर्जरता के कारण प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरने वाले साइकिल, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, टेंपो आदि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं. ग्रामीणों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. वर्षों से जर्जर सड़क से राहगीर चलने को मजबूर हैं. बरसात के दिनों में उक्त सड़क से राहगीरों का चलना ओर भी मुश्किल हो जाता है. कुशमी गांव के पिंटू बढ़ई ने बताया कि इस सड़क से बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से हो रही है लेकिन सड़क की मरम्मति की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. इसके कारण अक्सर इन गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं. उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >