बनमा ईटहरी. अंचल क्षेत्र के प्रियनगर गांव में बीते दिनों बिजली की शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में पांच लोगों के जले घर के मामले में अंचलाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अनुपम कुमार ने अंचल परिसर में गुरुवार को पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया. जिससे पीड़ित परिवार को खुले आसमान के नीचे ठंढ़ से निजात मिल सके. राजस्व कर्मचारी ने वार्ड सदस्य पप्पू पासवान के मौजूदगी में अग्नि पीड़ित परिवार महेंद्र पासवान, गुलशन पासवान, सुरेंद्र पासवान, राजेश पासवान, मुन्नी देवी पति बिजल पासवान, ललिता देवी पति सुरेश पासवान को प्लास्टिक उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पुरा होते ही सहयोग राशि उपलब्ध कराई जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
