हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पतरघट. स्थानीय थाना पुलिस ने किशनपुर पंचायत स्थित सुरमाहा बस्ती से गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को शनिवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया कि किशनपुर पंचायत स्थित सुरमाहा बस्ती वार्ड तीन के निवासी सुरेश यादव का बीते 18 मार्च को हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी थी. उन्होंने बताया कि कांड के अनुसंधान एवं छापेमारी अभियान के दौरान उनके द्वारा कांड के प्राथमिक अभियुक्त दीपन कहार पिता स्व बुचो कहार ग्राम सुरमाहा वार्ड एक पंचायत किशनपुर थाना पतरघट को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना में हत्या सहित बनमा ईटहरी थाना में हत्या के प्रयास सहित थाना में इसके खिलाफ अन्य मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >