रोड पर हथियार लहराता युवक गिरफ्तार

रोड पर हथियार लहराता युवक गिरफ्तार

सौरबाजार. होली के दिन सड़क पर हथियार लहराते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास बैजनाथपुर बाजार निवासी राजेश स्वर्णकार के पुत्र अंकित कुमार को बैजनाथपुर थाना पुलिस ने एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष अमरज्योति ने बताया कि गिरफ्तार युवक सड़क पर कट्टा लहरा रहा था. जिस पर गश्ती दल की नजर पड़ने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >