डूबने से एक युवक की मौत

डूबने से एक युवक की मौत

सलखुआ . सलखुआ अंचल के साम्हारखुर्द पंचायत के कचौत गांव के पास बह रही कोसी नदी में बंशी बाबा थान के सामने रविवार की शाम मवेशी धोने के क्रम में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी. व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर नदी में स्थानीय गोता खोर व जाल भी डाला गया. जिसकी सहायता से शव को पानी से निकाला गया. मृतक की पहचान खगड़िया जिला के मोहरा घाट परास निवासी सत्तो चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई. जो कचौत में अपने फूफा प्रमोद चौधरी के पास रहता था. रविवार को मवेशी चराने के लिए नदी किनारे गया था. जहां मवेशी को धोने लगा. जिससे गहराई में चले जाने के कारण तैरना नहीं जानने के कारण डूब गया. सलखुआ थाना शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >