दो पक्षों में होने वाला था विवाद, आरओ व पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

नगर क्षेत्र स्थित छोटी मस्जिद मोहल्ला वार्ड 10 में नाले के बहते गंदे पानी की वजह से दो पक्षों के बीच मारपीट होते होते रह गया.

गंदे पानी की वजह से हुआ विवाद

सोनवर्षाराज. नगर क्षेत्र स्थित छोटी मस्जिद मोहल्ला वार्ड 10 में नाले के बहते गंदे पानी की वजह से दो पक्षों के बीच मारपीट होते होते रह गया. मौके पहुंचे सोनवर्षा के आरओ सैयद बादशाह एवं सोनवर्षा पुलिस के हस्तक्षेप से न केवल दोनों पक्षों के मध्य सुलह हो गया, बल्कि नाले की सफाई भी करवा दी गयी. हालांकि नाले पर डाले गये ज्यादातर ढ़क्कन के टूटे रहने एवं अत्यंत कमजोर रहने से दुर्घटना की समस्या बनी हुई है. वार्ड 10 में नाले की कई महीनों से साफ सफाई नहीं होने से उसका गंदा पानी छोटी मस्जिद के सामने से बहता हुआ हाफिज अबू सुफियान एवं मो अजजिन शमशुल शाह के आंगन में निकलता था. जिससे तंग होकर उनलोगों ने छोटी मस्जिद के किनारे मिट्टी का बांध बनाकर गंदे पानी को रोक रखा था. जिससे गंदा पानी आंगन में नहीं बहता था. शनिवार को मंटून राईन ने अपना ऑटो मिट्टी के बांध पर चढा दिया, जिससे मिट्टी का बांध टूट गया और नाले का गंदा पानी फिर से सुफियान के आंगन में बहने लगा. इसी बात पर दोनों आपस में एक दूसरे से लड़ने झगड़ने लगे. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा अंचल के आरओ सैयद बादशाह एवं सोनवर्षा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का शांत करवाया गया तथा साफ-सफाई एजेंसी से कहकर तत्काल पूरे नाले की सफाई करवा दी गयी. इस बाबत आरओ सैयद बादशाह ने कहा कि दो पक्षों में तनाव की सूचना मिली थी. घटना स्थल पर जाकर मामला शांत करा नाले की साफ-सफाई करवा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >