पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक की दीवार को तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया. लेकिन चोरी करने में असफल रहे. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक में रखे […]

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक की दीवार को तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया. लेकिन चोरी करने में असफल रहे. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक में रखे

एटीएम मशीन की जगह पर चोरों ने ईंट की दीवार काट दी और बैंक के अंदर प्रवेश कर गये. बैंक के अंदर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़ने का भी प्रयास किया गया. लेकिन अगल बगल के लोगों के जग जाने से चोर फरार हो गये. इस बाबत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने स्थानीय थाने को अज्ञात चोरों के खिलाफ एक आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >