सात घंटे लेट गरीब रथ एक्सप्रेस अमृतसर रवाना

सिमरी : कुहासे की प्रकोप की वजह से ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण कई यात्री अब अपनी यात्रा को स्थगित करने लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार ठंड की बढ़ोतरी के साथ ही कुहासे के कारण कम दूरी की ट्रेनें जहां दो से पांच घंटे देरी से चल रही है, वहीं लंबी दूरी की […]

सिमरी : कुहासे की प्रकोप की वजह से ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण कई यात्री अब अपनी यात्रा को स्थगित करने लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार ठंड की बढ़ोतरी के साथ ही कुहासे के कारण कम दूरी की ट्रेनें जहां दो से पांच घंटे देरी से चल रही है, वहीं लंबी दूरी की ट्रेन पुरबिया, गरीबरथ, जनसाधारण आदि हर रोज विलंब के नये-नये रिकॉर्ड बना रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना आरक्षित श्रेणी के रेल यात्रियों को करना पड़ रहा है.

ट्रेनों के विलंब की वजह से निर्धारित तिथि की यात्रा के अगले दिन ट्रेन आ रही है. जिससे यात्रियों को दिन व रात तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रुकना पड़ रहा है. जो पूस की रात में विपदा से कम नहीं.ट्रेनों के विलंब का कारवां सोमवार व मंगलवार को भी जारी रहा. सोमवार को 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस तीस मिनट लेट रात एक बजकर 45 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट पहुंची. 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट दो घंटे पच्चीस मिनट की देरी से शाम सात बजकर दस मिनट पर सहरसा पहुंची. वहीं 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक घंटा पचास मिनट लेट शाम चार बजकर चालीस मिनट पर सहरसा पहुंची.

वहीं 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ छह घंटे 55 मिनट की देरी से रात नौ बजकर 55 मिनट पर सहरसा से अमृतसर के लिए रवाना हुई. 13205 सहरसा-दानापुर जनहित मंगलवार सुबह दो घंटे पांच मिनट की देरी से आठ बजकर बीस मिनट पर दानापुर पहुंची. इधर मंगलवार को 18697 पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से तीस मिनट लेट रात दो बजकर 45 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट से खुली और एक घंटा 45 मिनट लेट पटना पहुंची. 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट पंद्रह मिनट की देरी से पटना पहुंची. 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट 35 मिनट की देरी से पटना से खुली और खबर लिखे जाने तक एक घंटा 49 मिनट लेट बेगूसराय पहुंची. 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट लेट सहरसा पहुंची. वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस पटना से नहीं खुली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >