रघुनाथपुर में टैंक में गिरने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित चकला टोला में निर्माणाधीन शौचालय की टैंक में गिरने से एक डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बसनही थाना पुलिस द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की […]

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित चकला टोला में निर्माणाधीन शौचालय की टैंक में गिरने से एक डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बसनही थाना पुलिस द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की दोपहर अजय मंडल का डेढ़ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार खेलता-खेलता शौचालय के निर्माणधीन टैंक में गिर गया. काफी खोजबीन के बाद मृतक बालक का शव टैंक से बाहर निकाला गया. घटना के बाद मृतक बालक की मां पूनम देवी ने बसनही थाना को आवेदन देकर आवश्यक कारवाई की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >