अस्पताल में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, अस्थमा रोगियों की बढ़ी परेशानी

नहीं दी राशि, तो कैसे जलायें अलाव सोनवर्षा राज : क्षेत्र में बीते एक हफ्ते में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. सबसे ज्यादा समस्या स्थानीय पीएचसी, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, बस पड़ाव सहित विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर काम काज करने वाले लोगों को हो रही है. […]

नहीं दी राशि, तो कैसे जलायें अलाव

सोनवर्षा राज : क्षेत्र में बीते एक हफ्ते में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. सबसे ज्यादा समस्या स्थानीय पीएचसी, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, बस पड़ाव सहित विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर काम काज करने वाले लोगों को हो रही है. इसके बावजूद अंचल प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव या फिर गरीबों और असहायों के बीच कंबलों का वितरण प्रारंभ नहीं किया जा रहा है. जबकी सूबे के आपदा प्रबंधन ने बीते सात दिसंबर से ही सभी जिलों को अलाव जलाने व कंबल के वितरण का आदेश दिया था. बावजूद इसके अंचल क्षेत्र में इसकी शुरूआत नहीं हो पायी है. इस बाबत अंचलाधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि जिला द्वारा राशि उपलब्ध नहीं कराये जाने से अलाव जलाने व कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >