शीतलहर शुरू, अब भी अलाव की जरूरत नहीं महसूस कर रहा प्रशासन

मौसम का पारा 10 से 12 तक लुढ़का, कुहासे में छिपा रहा सूरज शाम सात बजे के बाद रजाई में दुबकने लगे लोग सिर से लेकर पांव तक गरम कपड़े में ढके नजर आ रहे लोग ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर से जन जीवन अस्त-व्यस्त सिमरी बख्तियारपुर : अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी […]

मौसम का पारा 10 से 12 तक लुढ़का, कुहासे में छिपा रहा सूरज

शाम सात बजे के बाद रजाई में दुबकने लगे लोग
सिर से लेकर पांव तक गरम कपड़े में ढके नजर आ रहे लोग
ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर से जन जीवन अस्त-व्यस्त
सिमरी बख्तियारपुर : अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी प्रखंड में पिछले दो दिनों से जारी शीतलहर ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों को शीतलहर एवं कुहासे में सुबह भारी परेशानी हो रही है. सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए भी ड्यूटी की कोई सीमा नहीं रही. सबसे अधिक परेशानी गरीब, रिक्शा चालक व मजदूर किस्म के लोगों को हो रही है. इन्हें दो जून की रोटी की जुगाड़ में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. अत्यधिक ठंड के कारण बस, टेंपो स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या नगण्य रहने लगी है. अंचल प्रशासन द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था की सुगबुगाहट भी शुरू नहीं हुई है. गरीब कंबल की आस लगाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >