शिक्षा की बेहतरी में देंगे जिला पार्षद भी सहयोग

जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक आयोजित नियोजित शिक्षिका की जगह दूसरे व्यक्ति के काम करने का मामला जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक में मध्य विद्यालय कटघरा की शिक्षिका निक्की कुमारी का उठा मामला शिक्षा की बेहतरी के लिए जिप पार्षदों ने सहयोग का जताया भरोसा सहरसा : मंगलवार को जिला परिषद की शिक्षा […]

जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

नियोजित शिक्षिका की जगह दूसरे व्यक्ति के काम करने का मामला
जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक में मध्य विद्यालय कटघरा की शिक्षिका निक्की कुमारी का उठा मामला
शिक्षा की बेहतरी के लिए जिप पार्षदों ने सहयोग का जताया भरोसा
सहरसा : मंगलवार को जिला परिषद की शिक्षा समिति की आयोजित बैठक में सलखुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कटघरा की नियोजित शिक्षिका निक्की कुमारी का मामला गरमाया रहा. समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नारायण एवं जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी दरोगा प्रसाद यादव के अध्यक्षता में जिले के शिक्षा विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गयी. शिक्षा समिति की समीक्षा को लेकर मुख्य एजेंडे में शामिल मध्याह्न भोजन, असैनिक कार्यों की समीक्षा एवं नवसृजित विद्यालयों में भूमि की उपलब्धता सहित कई अन्य विंदुओं को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ इन मुद्दों को लेकर गहन समीक्षा हुई.
बैठक की समीक्षा के दौरान समिति के अध्यक्ष सह जिप पार्षद ओमप्रकाश नारायण ने सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कटघरा का मामला उठाते हुए कहा कि विद्यालय में पदस्थापित नियोजित शिक्षिका निक्की कुमारी की जगह दलवीर कुमार नामक युवक द्वारा शिक्षण कार्य लिए जाने की शिकायत मिली है. उन्होंने बैठक में मौजूद डीइओ, डीपीओ सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को क्षेत्र की जनता को शिकायत को लेकर शिक्षिका के विरुद्ध शिकायत करते हुए कहा कि जबसे उनका नियोजन विद्यालय में हुआ है. कभी भी वह विद्यालय नहीं गयी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जांच कर समिति को अध्यतन रिपोर्ट देने की बात कहा गया.
भूमि उपलब्धता की दें सूची
साथ ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों की भूमि की उपलब्धता को लेकर प्रखंडवार सूची विभाग से मांग की गयी. साथ ही इस दिशा में विभाग द्वारा अब तक भूमि की उपलब्धता को लेकर क्या प्रयास किया गया उसकी भी जानकारी समिति से मांग की गयी. वित्तीय वर्ष 2015-16 में पोषाक राशि वितरण की जानकारी भी प्रखंडवार सूची के साथ समिति को जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया. जिला परिषद शिक्षा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश नारायण सहित समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जिले में शिक्षा के बेहतरी के लिए पार्षदों का सहयोग देने की बात कही.
उन्होंने कहा कि समिति व उनलोगों का प्रयास है कि जिले में बेहतर शिक्षा का माहौल का निर्माण हो सके. इसके लिए सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का धरातल पर काम भी नजर आनी चाहिए. बैठक में डीपीओ दिनेशचंद्र देव, जिला परिषद शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव, सदस्य पार्षद कुमारी नेहा, सुजाता कुमारी, श्यामली देवी सहित अन्य शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे.
ठेकेदार दें चावल उठाव की जानकारी
बैठक की समीक्षा के दौरान एमडीएम में लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए समिति के अध्यक्ष ने प्रखंडवार एमडीएम चावल के उठाव व वितरण की जानकारी व उसके ठेकेदार का नाम समिति को उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही विद्यालयों में संचालित एमडीएम संचालन को लेकर स्कूलों में नामांकित छात्रों या उपस्थिति के आधार पर राशि व चावल के वितरण संबंधी जानकारी समिति को उपलब्ध कराने को कहा गया. विद्यालयों में एमडीएम संचालन की सही व्यवस्था को लेकर रसोई घर की भौतिक स्थिति की जानकारी भी समिति को उपलब्ध कराने की बात कही गयी.
असैनिक कार्यों की समीक्षा के दौरान डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा राशि उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण इस मद में कई साल से बजटीय प्रावधान उपलब्ध नहीं कराया गया है. समिति द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्येश्य से बैठक में जिले में छात्र-छात्राओं के अनुपात में स्कूलों में अब तक शौचालय निर्माण की वस्तुत: स्थिति की जानकारी भी देने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >