रविवार को सुपौल के सिंटू की पनिदाहा में कर दी गयी थी हत्या
शव को पोखर में फेंक दिया गया था
सतरकटैया : बीते रविवार को रकिया पंचायत के पनिदाहा पोखर के पास सुपौल जिले के बरूआरी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ सिंटू हत्या कांड मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने बताया कि सुपौल पुलिस के सहयोग से औराही गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ ललटू यादव को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड में ललटू यादव की संलिप्ता है. सिंटू हत्या कांड में मनखाही गांव निवासी अजय यादव व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
मालूम हो कि पनिदाहा पोखर के पास तीन बाइक पर सवार सिंटू सहित पांच अपराधियों ने आया व उसी जगह सिंटू की गोली मारकर हत्या कर दिया था तथा शव को पोखर की पानी में फेंक दिया. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होते देख सभी अपराधी भाग निकला. लोगों की भीड़ जमा हुई तो पोखर में सिंटू का मृत शव मिला.
इस घटना की जानकारी पर बिहरा और लोकहा थाना कि पुलिस आयी और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द किया. इस मामले को लेकर अभी तक बिहरा पुलिस द्वारा कोई खुलासा नही किया गया है. लेकिन दिन दहारे गोली मारकर हत्या किये जाने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. लोगों में एक ही चर्चा है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.
