रोशनदान तोड़कर गल्ले में रखे 50 हजार रुपये की चोरी

थाना क्षेत्र के देहद रोड में सिसवा मुसहरी के समीप स्थित एक उर्वरक दुकान में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर गल्ले में रखे 50 हजार रुपये की चोरी कर ली.

उर्वरक दुकान में चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गये चोर सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के देहद रोड में सिसवा मुसहरी के समीप स्थित एक उर्वरक दुकान में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर गल्ले में रखे 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गया. मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के देहद रोड में सिसवा मुसहरी के समीप स्थित मेसर्स शिवम ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अनुज भगत अन्य दिनों की तरह बीते गुरुवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया. शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला. दुकानदार अनुज भगत ने पाया कि दुकान का रोशनदान टूटा व गल्ले में रखा 50 हजार रुपये गायब है. इसके अलावा चोरों द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की भी चोरी कर ली है. इधर, चोरी की घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >