375 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद, तस्कर फरार

थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शाहपुर-तुलसियाही मार्ग में छापेमारी कर एक बाइक से ले जा रहे 375 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर लिया.

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शाहपुर-तुलसियाही मार्ग में छापेमारी कर एक बाइक से ले जा रहे 375 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर लिया. हालांकि इस दौरान तस्कर फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रात्री गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर तुलसियाही मार्ग में वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल से ले जा रहे 375 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है. इस दौरान बाइक सवार तस्कर भागने मे कामयाब रहा, जिसकी पहचान कर ली गयी है. बरामद कोडिनयुक्त कफ सीरप मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >