पुराने तार को बदलकर लगाया जा रहा नया 33 हजार तार

पुराने तार को बदलकर लगाया जा रहा नया 33 हजार तार

विद्युत की आपूर्ति होगी निर्बाध सहरसा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के तहत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र सौरबाजार से निकलने वाले 33 हजार पुराना तार को बदलकर नया तार लगाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जिस जगह पर पोल की आवश्यकता है, उस जगह पर पोल भी लगाया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रहेगी व किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं होगी. इससे प्रखंडो में बरसात के दिनों में ब्रेकडाउन होने की संभावना अधिक बनी रहती है. जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है. पुराने व जर्जर तार को बदलकर नया तार लगाने से विद्युत की आपूर्ति सुचारू होगी. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि शनिवार से 13 जनवरी तक विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक बंद रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. जिससे किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इससे बैजनाथपुर, सौरबाजार, चंदौर पूर्वी व पश्चिमी, अज़गैबा, बराही, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र पतरघट की भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >