लग्जरी कार से 25 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कार व बाइक जब्त, पांच पर प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी तेज

कार व बाइक जब्त, पांच पर प्राथमिकी, पुलिस की छापेमारी तेज सलखुआ . थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलखुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोसपुर चौक के समीप एक लग्जरी कार से करीब 25.930 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक कार और एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई. मौके से गोसपुर निवासी सौरव कुमार (19 वर्ष), पिता प्रमोद यादव को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार सौरव कुमार को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा सूरज कुमार पिता सचिंद्र यादव एवं मनीष कुमार पिता अनिष यादव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं जब्त कार डब्लू बी 06 जे 1524 और बाइक बीआर 19 डब्लू 3598 के मालिकों को भी आरोपी के रूप में शामिल किया गया है. सभी आरोपियों पर विदेशी शराब को अवैध रूप से रखने, परिवहन करने और बिक्री करने का आरोप है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >