एक दिवसीय जॉब कैंप में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एक दिवसीय जॉब कैंप में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

19 जनवरी को भी एक दिवसीय जॉब कैंप का होगा आयोजन सहरसा . श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इसमें एयरटेल पेमेंट बैंक के नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय अंकिता की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस जॉब कैंप में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियों उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल प्रबंधक एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही. वहीं नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 19 जनवरी को कार्यालय में फिर से मुथूट माईक्रो फिनांस लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसमें रिलेशनशिप ऑफिसर एवं फील्ड आफिसर के 20 पदों के लिए 18 से 30 वर्षीय शिक्षित बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं. नियोजन पूरी तरह निशुल्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >