आवास योजना के तहत वार्ड 38 के 88 लाभुकों को दिया कार्यादेश

सहरसा : नगर परिषद के वार्ड 38 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को सोमवार को नगर परिषद सभा भवन में कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कार्य आदेश सौंपा. इस दौरान वार्ड के 88 लाभुकों को यह लाभ दिया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन एव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो मसरफ हुसैन के […]

सहरसा : नगर परिषद के वार्ड 38 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को सोमवार को नगर परिषद सभा भवन में कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कार्य आदेश सौंपा. इस दौरान वार्ड के 88 लाभुकों को यह लाभ दिया गया.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन एव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो मसरफ हुसैन के द्वारा कार्य आदेश वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले इस लाभ से गरीबों के घर बनने का रास्ता साफ हो गया है. अब गरीबों को भी छतदार मकान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि वार्ड में 88 लोगों को प्रथम फेज में यह लाभ दिया गया है.
जबकि बचे अन्य लाभुकों को भी यह लाभ दिया जायेगा. श्री हुसैन ने कहा कि इस योजना के लाभ से कई परिवार को अब छत मिल सकेगा एवं अपने घर में सुकून से रह सकेंगे. उन्होंने कहा कि बाकी बचे लाभुकों को भी जल्द हीं यह लाभ उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए वे प्रयासरत हैं. मौके पर मो जमीर उद्दीन, मो इसराईल, मो फारुक रजा, महताब आरिफ, समशीर अली, जियाउर रहमान सहित नगर परिषद कर्मी व लाभुक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >