राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए जिले की 10 सदस्य टीम पटना रवाना

आगामी चार जनवरी को पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिला की 10 सदस्य टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई.

सहरसा. आगामी चार जनवरी को पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिला की 10 सदस्य टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई. रवानगी के मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिसमें जिले के खिलाड़ियों के भी मेडल लेने की संभावना प्रबल है. पूर्व में पूजा कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता होकर सहरसा की तरफ से कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत की है. खिलाड़ियों में अंडर 16 काजल कुमारी, प्रीति कुमारी एवं राम कुमार, अंडर 18 सावित्री कुमारी, नंदनी कुमारी एवं बादल कुमार, ओपन आयु वर्ग से सूरज कुमार एवं मोहित कुमार का चयन किया गया. पिछले 15 दिनों से जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष सह राज्य स्तरीय एथलेटिक्स कोच रोहित राज के द्वारा लगभग 25 खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा था. इन 25 खिलाड़ियों में 10 अच्छे खिलाड़ियों को स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जा रहा है. इस मौके पर इन सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आरके सिंह, उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद, सचिव रोशन सिंह धोनी, संयुक्त सचिव नीतीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला साइकिलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला कबड्डी संघ संयुक्त सचिव तुषार कात्यायन, जिला फुटबाल संघ सचिव मो अशफाक आलम, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा, जिला बॉल बैडमिंटन संघ सचिव अंशु कुमार मिश्रा सहित अन्य ने जिला टीम के सभी सदस्यों को शुभकामना दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >