Bihar Flood Alert: सोन नदी में अचानक आया उफान, इस जिले में खतरे के निशान के पास आ रहा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. रोहतास जिले में सोन नदी का पानी खतने के निशान के पास पहुंच रहा है. जिसके कारण हाई अलर्ट जारी कर दिया गा है. अचानक सोन नदी में उफान के कारण उसके आस-पास रह रहे लोगों के बीच भय समा गया है.

Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून धीरे-धीरे फिर से एक्टिव हो रहा है लेकिन इस बीच नदियां रौद्र रूप दिखा रही है. इस बीच बिहार में बाढ़ की आहट आ गई है. रोहतास जिले में सोन नदी में अचानक उफान आ गया. जिसके कारण बाद का खतरा मंडराने लगा है. जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले में सोन नदी का पानी खतरे के निशान के पास तेजी से पहुंच रहा, जिसके कारण हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है.

तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

खबर की माने तो, रविवार को रोहतास में अचानक सोन नदी के जलस्तर में उफान आ गया. जिसके बाद यह सूचना मिलते ही सोन तटीय क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. इसके साथ ही इन इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील भी की गई. बताया जाता है कि, वाणसागर से पानी छोड़ा गया. जिसके कारण सुबह-सुबह प्रखंड क्षेत्र में पानी पहुंचा. इसके बाद अब जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है. जिससे लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है. हाई अलर्ट जारी करने के बाद एहतियात बरती जा रही है.

किसानों-पशुपालकों से की गई अपील

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 से 55 सेंटीमीटर के आस-पास है. डेहरी एसडीएम निलेश कुमार की माने तो, अभी कोई खतरे की बात नहीं है. लेकिन, रोहतास के सोन नदी तटीय गांव ऑरेंज जोन में हैं. किसानों और पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील की गई है. तो वहीं, युवाओं से नदी से दूर रहने, नदी के पास फोटोग्राफी या फिर रील नहीं बनाने की अपील की गई है.

ग्रामीण इलाके में पानी घुसने का खतरा

दूसरी तरफ, सोन डीला में एक बार फिर से खेती करने वाले लोगों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इतना ही नहीं, एक या फिर दो फीट पानी बढ़ता है तो, ग्रामीण इलाकों में पानी घुस सकता है. जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो सकती है. बाढ़ के खतरे को लेकर लोगों के बीच भय समाया है. हालांकि, हाई अलर्ट जारी करने के बाद लगातार एहतियात बरता जा रहा है. तटीय इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.

Also Read: Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बन रहे फोरलेन रोड से इन 3 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिल गई है मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >