बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने फिलहाल आठ में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सामने रखे हैं. जारी पत्र पर RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर हैं. सूची में शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं.
पटना की दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय
RJD ने पटना की दोनों विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने दिलीप कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. इन दोनों नामों के ऐलान के साथ पटना में MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है.
सारण और तिरहुत में भी सामने आए नाम
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने प्रो. जयराम यादव को उम्मीदवार बनाया है. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी डॉ. रश्मि विनायक गौतम को दी गई है. इन दोनों सीटों पर भी अब पार्टी का रुख साफ हो गया है.
कोशी और दरभंगा से इन्हें मिला टिकट
RJD की सूची में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार का नाम है. इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इस तरह RJD ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर छह सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आठ में छह सीटों का ऐलान, दो पर फैसला बाकी
पार्टी ने अभी सभी आठ सीटों के लिए नाम जारी नहीं किए हैं. छह उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दो सीटें बाकी हैं. इन दोनों सीटों पर पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी विचार किया जा रहा है. यानी RJD की अगली सूची में इन सीटों के उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Watch Video: जिस अविनाश ने तेज प्रताप पर लगाया था आरोप, अब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल
