देश के अन्य पक्षीशाला से अलग है राजगीर का पक्षीशाला, अगले माह उद्घाटन, सौ से अधिक प्रजाति के रहेंगे पक्षी…

Rajgir Aviary News: राजगीर की जू-सफारी में बनी सबसे ऊंची पक्षीशाला (बर्ड एवियरी) का उद्घाटन सितंबर महीने में किया जाएगा. इस पक्षीशाला में पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियों को रखने की व्यवस्था है. 50 फीट ऊंचाई के साथ आधा हेक्टेयर में यह एवियरी फैली है.

Rajgir Aviary News: राजगीर की जू-सफारी में बनी सबसे ऊंची पक्षीशाला (बर्ड एवियरी) का उद्घाटन सितंबर महीने में किया जाएगा. इस पक्षीशाला में पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियों को रखने की व्यवस्था है. 50 फीट ऊंचाई के साथ आधा हेक्टेयर में यह एवियरी फैली है.

पक्षियों के घर के सामने उनके नाम और जीवनशैली से जुड़ी विशेषताओं की होर्डिंग लगाई जाएगी. जिससे पर्यटक जानकारी हासिल करेंगे. बता दें कि एवियरी की संरचना घेरानुमा है. जिससे पक्षी आकाश में उड़ने का भी लुत्फ उठाएंगे. छोटे पक्षी इनमें से बाहर जाकर विचरण भी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: ई-साक्ष्य ऐप से वीडियो, फोटो और बयान दर्ज करेगी बिहार पुलिस, नौ अगस्त को ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे अधिकारी…

फल और फूल के लगाए गए हैं 200 से अधिक पौधे

जानकारी के मुताबिक एवियरी में झाड़ियों के अलावा बांस, फलदार पौधे, फूल के 200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं. जिससे पक्षी प्राकृतिक वातावरण का अनुकरण कर सकेंगे. इस पक्षीशाला के चारो ओर गोलाई में तितली पार्क बनाया गया है. जितने भी जलीय पक्षी होंगे उनके लिए तालाब भी बनाया गया है.

राजगीर बर्ड एवियरी देश के अन्य एवियरी से बिलकुल अलग है. प्रदूषण से बचाव और बेहतर जल प्रबंधन के लिहाज से इसको तैयार किया गया है. यहां जाली स्टील की बनाई गई है, लेकिन इसकी डिजाइन ऐसी है कि पक्षियों को टकराने के बाद भी चोट नहीं लगेगी.

पक्षी आते हीं सैलानियों के लिए खुल जाएगा पक्षीशाला

राजगीर जू-सफारी के अधिकारियों का कहना है कि राजगीर पक्षीशाला बनकर तैयार हो गया है. पक्षी लाने के लिए आवेदन किया गया है. पक्षियों के आते ही इसे सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा. यह कई मायने में देश की अन्य पक्षिशाला से अलग है.

Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >