बभनचक्का के युवक की हरियाणा में करंट लगने से मौत

सुपौली पंचायत के बभनचक्का गांव के सुभाष मंडल के पुत्र रविंद्र मंडल की हरियाणा मंडी में रविवार रात्रि 12 बजे के करीब करंट लगने से मौत हो गयी .

भवानीपुर .सुपौली पंचायत के बभनचक्का गांव के सुभाष मंडल के पुत्र रविंद्र मंडल की हरियाणा मंडी में रविवार रात्रि 12 बजे के करीब करंट लगने से मौत हो गयी . बभनचक्का गांव से करीब एक दर्जन मजदूर 10 सितंबर को धान मंडी में काम करने हरियाणा गये थे. रात्रि सोने के समय बिजली तार के संपर्क में आने से करंट लग गया. अस्पताल में डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. शव को एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है .मृतक की पत्नी बबीता देवी 28 वर्ष , पुत्री नेहा कुमारी 15 वर्ष ,पुत्र दीपक कुमार 10 वर्ष और छोटू कुमार 8 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल है. पत्नी रो-रो कर बेहोश हो जाती है . वह कलपती है कैसे घर द्वार और बच्चों का भरण पोषण होगा .बिलख-बिलख कर रोते-रोते बेहोश हो जाती है. बेटा-बेटी का भी यही हाल है . बड़े चाचा शैलेश कुमार मंडल से एवं सगा संबंधी के पहुंचते ही बेटा बेटी लिपटकर रोने लगते हैं. घटना पर चंचल कुमारी, नरूत्तम कुमार, पंचायत की मुखिया अनोखा कुमारी के प्रतिनिधि सुमन कुमार सुमन, समाजसेवी सलिता कुमारी, राजद नेता जयंत गुप्ता आदि ने सांत्वना प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >