अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम लाइन बाजार स्थित जीएमसीएच गेट के पास हुई.

पूर्णिया. अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की शाम लाइन बाजार स्थित जीएमसीएच गेट के पास हुई. मृतक का नाम तस्लीम 30 वर्ष बताया गया है. वह कसबा थाना क्षेत्र के जियांगंज स्थित ख़ौरबारी निवासी मो जब्बार का पुत्र था. मो जब्बार ने बताया कि उसका पुत्र पूर्णिया शहर आया था. शाम में जब अफतारी कर रहे थे, उसी समय फोन पर उसके बेटे की मौत की सूचना मिली. इसके बाद ने अपने रिश्तेदारों के साथ सीएमसीएच पहुंचे. जहां पता चला कि सड़क हादसे में बेटे का इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से उसके पुत्र की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि वह अपने पुत्र के बगैर पोस्टमार्टम कराये शव को घर ले जा रहे हैं. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >