दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

धमदाहा

धमदाहा. प्रखंड के चम्पावती में युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाने का एक मामला प्रकाश में आया है. यह मामला धमदाहा प्रखंड के अंतर्गत चम्पावती पंचायत का है जहा आरोपित युवक आशीष कुमार ने पीड़ित युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वीडियो बना लिया. इसके बाद वह वीडियो वायरल की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवती के साथ आरोपित युवक आशीष कुमार मारपीट किया. इसके बाद पीड़ित युवती अपने मां के साथ थाना गई. सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि आवेदन आया है लेकिन आवेदन महिला थाना में देना होगा. उसके बाद पीड़ित युवती पूर्णिया महिला थाना में आवेदन दिया. इसके बाद पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा के दिशा निर्देश पर सरसी पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपित युवक आशीष कुमार को चम्पावती पेट्रोल पंप पर से गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >