विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग महिला की जान, मानव सेवा का दिया संदेश

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया में एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन की सक्रियता प्रेरणादायक है.

Purnia Blood Donation: पूर्णिया. विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया. संगठन की महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्या एवं अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता सरस्वती कुमारी से जानकारी मिली कि उनकी सास कलावती देवी जीएमसीएच में भर्ती हैं और उनके उपचार के लिए तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही संगठन सक्रिय हो गया.

सूचना मिलते ही संगठन ने शुरू की पहल

संगीता ठाकुर ने मामले की जानकारी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तत्काल रक्त उपलब्ध कराने का आह्वान किया.

कार्यकर्ता ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार ने आगे आकर स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान किया. समय पर रक्त मिलने से चिकित्सकों को मरीज का उपचार जारी रखने में सहायता मिली.

मानव सेवा को बताया सर्वोच्च धर्म

अधिवक्ता सरस्वती कुमारी ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय किया गया यह सहयोग अत्यंत प्रेरणादायक है. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है और संगठन इसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रहा है.

कयी कार्यकर्ता रहे मौजूद

Purnia Blood Donation: इस अवसर पर संगठन के नीतीश कुमार, राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, राजेश सिंह, अनिकेत कुमार, काजल गुप्ता, संगीता ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >