विहिप ने नवपदस्थापित एसडीओ को किया सम्मानित

विश्व हिन्दू परिषद्

पूर्णिया. विश्व हिन्दू परिषद् के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में विहिप शिष्टमंडल ने शनिवार को नव पदस्थापित सदरअनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया. शिष्टमंडल में विहिप जिला अध्यक्ष श्री पोद्दार के आलावा जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, जिला संपर्क प्रमुख मृत्युंजय महान एवं डगरूआ प्रखंड कार्यकर्ता संतोष हरिजन शामिल थे. नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. ये मूल रूप से जम्मू के रहने वाले हैं. विहिप अध्यक्ष ने बताया कि 15 मिनट के मुलाकात में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. श्री गुप्ता ने विहिप शिष्टमंडल द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >