11 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

11 पुड़िया स्मैक के साथ

पूर्णिया.पुलिस की टीम ने दो युवक को 11 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार युवक का नाम मो वसीम एवं दिलीप सरकार बताया गया है. दरअसल,भट्टाबाजार टीओपी प्रभारी पूरूषोत्तम कुमार को गुप्त सूचना मिली कि भट्टाबाजार से महबूब खान टोला जाने वाली पक्की सड़क के बगल में दो व्यक्ति स्मैक का खरीद बिक्री कर रहा है.मिली सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी के ओदशानुसार छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ भट्टाबाजार दुर्गाबाड़ी से महबूब खान टोला जाने वाली सड़क के पास पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखकर वहां खड़ा दो व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. नाम पता पूछने पर एक ने अपना महबूब खान टोला वार्ड 7 का मो वसीम और दूसरे ने दिलीप सरकार पॉलटेक्निक चौक वार्ड 4 थाना दिलीप सरकार बताया.भागने के कारण पूछने पर दोनों ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया. पकड़ाये दोनो व्यक्तियों का दण्डाधिकारी से समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर मो वसीम के पास से पांच पुड़िया स्मैक एवं 3920 रूपया तथा दिलीप सरकार के पास से छः पुड़िया स्मैक कुल वजन 1.73 ग्राम बरामद हुआ. दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >