दो वारंटी के घर चिपकाया इश्तेहार

अमौर पुलिस

बैसा.अमौर पुलिस एवं रौटा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से दो फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. फरार दोनों वारंटियों में अमौर थाना कांड संख्या 48 /21 के फरार वारंटियों महेशर आलम उर्फ हाफीज एवं मो मुरशेद दोनों ग्राम बरडीहा, थाना रौटा, जिला पूर्णिया शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं. इसके कारण न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कर उक्त दोनों व्यक्ति के घर पर चिपकाया गया. इस दौरान पुअनि कुमार गौतम सहित अमौर एवं रौटा पुलिस बल मौजूद थे. फोटो:- 12 पूर्णिया 26- इश्तेहार लगाते पुलिस पदाधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >