पूर्णिया महिला महाविद्यालय में दो अतिथि प्राध्यापकों ने किया योगदान

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में मंगलवार को नए अतिथि प्राध्यापकों ने योगदान दिया.इनमें समाजशास्त्र विषय के दो नए अतिथि शिक्षक शामिल हैं. प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि नए शिक्षक महाविद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे एवं छात्राओं के शिक्षण प्रक्रिया को गति प्रदान करेंगे. नई शिक्षिका डॉ प्रियंका रूबी एवं डॉ अंशु प्रिया ने यह भरोसा दिलाया कि छात्राओं के शिक्षक प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संचालित करेंगी एवं महाविद्यालय के विकास में अपना संपूर्ण योगदान देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >