अगलगी में दो घर जले, नकद 50 हजार समेत लाखों की क्षति

नकद 50 हजार समेत लाखों की क्षति

बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 में बुधवार रात्रि अचानक लगी आग में एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गये. अग्निपीड़ित नुनूलाल यादव के घर में बक्सा में रखा पचास हजार रुपया नगद, कपड़ा, फर्नीचर, जमीन का कागज, जेवरात सहित सारा समान जलकर रख हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि बड़हरा कोठी वार्ड संख्या 6 निवासी नुनूलाल यादव के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. रात्रि साढ़े ग्यारह बजे घर के बगल में रखी लकड़ी और संठी से अचानक उठी आग की विकराल लपटों ने दो घर को अपने आगोश में ले लिया और धू-धूकर जलने लगा. पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक दोनों घर मे रखा नगद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार ने बड़हराकोठी अंचल में आवेदन देकर मुआवजा की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >