पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो. अभय साह तथा महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व सचिव राजू मंडल के आकस्मिक निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया गया. दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सी के मिश्र ने की. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मिश्र ने प्रो. अभय साह को एक समर्पित, अनुशासित एवं विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक बताते हुए कहा कि उनका शैक्षणिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. वहीं राजू मंडल को एक सक्रिय, मिलनसार एवं छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध छात्र नेता के रूप में याद किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एस एल वर्मा तथा डॉ. ए खान ने भी दिवंगतों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है. वक्ताओं ने उनके निधन को महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बतायी. शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
पूर्णिया कॉलेज में प्रो. अभय साह व राजू मंडल को दी गयी श्रद्धांजलि
पूर्णिया कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग
