असकतिया संथाली नहर पर चाकूबाजी में तीन घायल, दो रेफर

भवानीपुर थानाक्षेत्र के शहीदगंज पंचायत के असकतिया संथाली नहर पुल के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली से वापस लौट रहे तीन व्यक्ति को बेरहमी से चाकू मारकर घायल कर दिया .

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के शहीदगंज पंचायत के असकतिया संथाली नहर पुल के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली से वापस लौट रहे तीन व्यक्ति को बेरहमी से चाकू मारकर घायल कर दिया . घायलों में शहीदगंज वार्ड 4 निवासी मो. चमकू का पुत्र मो. साकिम एवं मो. कलीम का पुत्र मो छोटू और भागलपुर जिला अंतर्गत छोटी परबत्ता निवासी सुंदर मंडल का पुत्र इंद्रदेव मंडल शामिल हैं. बताया गया कि सभी घायल व्यक्ति दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे. दिल्ली से वापस लौटने के दौरान सभी युवक ऑटो पर सवार होकर रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे शहीदगंज जा रहे थे. ऑटो चालक ने तीनों व्यक्ति को असकतिया संथाली नहर पुल के नजदीक उतार दिया और ऑटो लेकर वह वहां से चला गया . इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने तीनों व्यक्ति के ऊपर चाकू एवं अन्य धारदार हथियार से जबड़ा एवं सिर पर वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया . घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को पुलिस गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरी ने सभी घायलों का इलाज किया . इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि दो घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए दोनों को हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं इस बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है . बहुत जल्द मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >