टोटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल

बेलौरी ओवरब्रिज संपर्क सड़क पर बाइक व टोटो में हुई टक्कर

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी ओवरब्रिज संपर्क सड़क पर शुक्रवार को बाइक व टोटो में हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने जीएमसीएच भेजा. घटना की जानकारी पुलिस को दी. मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाइक बेलोरी से पूर्णिया की तरफ जा रही थी और टोटो पूर्णिया से बेलोरी की तरफ आ रहा था. इसी क्रम में आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति और टोटो सवार एक व्यक्ति घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >