अलग-अलग कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

भवानीपुर

भवानीपुर. बीती रात्रि भवानीपुर थानाक्षेत्र के अलग अलग कांडो में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया . गिरफ्तार अभियुक्तों में नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड न 16 निवासी कांड संख्या 15/26 का अभियुक्त मनीष कुमार ऊर्फ जग्गा, कांड संख्या 22/26 का अभियुक्त गोविंदा कुमार और कांड संख्या 1289/14 का अभियुक्त अनिल अग्रवाल शामिल हैं .थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि फरार चल रहे सभी वारंटी को अविलंब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा जिसके लिए टीम गठित की गई है .लगातार छापामारी कर गिरफ्तारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >