जीविका सीएलएफ कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी

जीविका सीएलएफ कार्यालय से रविवार की रात्रि कार्यालय के पीछे के दरवाजा का लॉक तोड़कर कार्यालय का ताला तोड़ कम्प्यूटर प्रिंटर, गोदरेज का लॉकर तोड़ 5600 रुपये चोरी कर ली

रूपौली. टीकापट्टी लोहिया चौक पर स्थित जीविका सीएलएफ कार्यालय से रविवार की रात्रि कार्यालय के पीछे के दरवाजा का लॉक तोड़कर कार्यालय का ताला तोड़ कम्प्यूटर प्रिंटर, गोदरेज का लॉकर तोड़ 5600 रुपये चोरी कर ली गयी. समिति की अध्यक्ष कल्पना देवी ने लिखित आवेदन टीकापट्टी थाने में दिया है. ऑफिस कर्मियों ने बताया कि रोज की तरह जब सोमवार को कार्यालय खोला तो देखा कि अंदर सभी कार्यालय का ताला टूटा हुआ है. सभी सामान बिखरा हुआ था. गोदरेज का लाकर भी टूटा हुआ था. उससे नगद व कागजात गायब थे. सूचना पाकर टीकापट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है. टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >