किराना दुकान में नगद समेत हजारों के समान की चोरी

6 हजार रूपये नगद के अलावा लगभग 30 हजार रूपये मूल्य के सामानों की चोरी

पूर्णिया. किराना दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोरी ने 6 हजार रूपये नगद के अलावा लगभग 30 हजार रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली.घटना गुरुवार की देर रात के हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक के पास हुई.पीड़ित दुकानदार रिटायर फौजी पवन कुमार ने घटना के संबंध में थाना में आवेदन दिया है.सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर चोरी का जायजा लिया.दुकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखा.उन्होंने बताया कि दुकान के काउंटर से नगद 6 हजार और लगभग 30 हजार का राशन का सामान गायब था.स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात में स्मैकर जनता चौक पास घूमते रहता है.संभव है कि चोरी की घटना नशेड़ियों ने किया है. फोटो. 20 पूर्णिया 18-चोरी का जायजा लेती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >