सुदामानगर में महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन निकली भव्य शोभायात्रा

भवानीपुर

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर स्थित सुदामानगर में श्री महावीर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम का साक्षी बना. बुधवार को भगवान बजरंगबली (महावीर स्वामी) की पावन प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया.शोभायात्रा सुदामानगर वार्ड संख्या-16 स्थित मंदिर निर्माण स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई. यह यात्रा यादव नगर सार्वजनिक राम-जानकी ठाकुरबाड़ी, थाना चौक, बजरंगबली चौक, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, भवन देवी मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. यात्रा के दौरान आगे-आगे बजते ढोल-नगाड़ों की गूंज, घोड़ों पर सवार युवकों की आकर्षक उपस्थिति तथा हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालुओं की श्रद्धामयी कतारें पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं. जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से नगर का कोना-कोना गूंज उठा. जगह-जगह नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु शरबत, लस्सी एवं अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >