पूर्णिया. अभी हाल में हुए पैक्स चुनाव में निर्वाचित तमाम प्रतिनिधियों से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की उम्मीद जतायी है. यहां जारी बयान में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने सभी पैक्स प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास जीतकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किए जाने की जरुरत है. श्री यादव ने कहा है कि पैक्स संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. इस लिहाज से इनके सुदृढ़ संचालन से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिल सकता है. उन्होंने कहा है कि किसान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक रीढ़ होते हैं. बिहार में जहां से लोग खड़े होते हैं, वहां से किसान ही अपना नींव रखते हैं. श्री यादव कहा है कि लाख घाटा होने के बाद भी किसान खेती कर अनाज उपजाते हैं. पैक्स अध्यक्ष एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों से श्री यादव ने अपनी कार्यशैली में किसानों का हित सबसे उपर रखने की अपील की है. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है.
पैक्स अध्यक्षों से किसानों का हित सर्वोपरि रखने की कांग्रेस की अपील
पूर्णिया
