खेत में करंट लगने से किशोर ने पिता के सामने ही तोड़ा दम

भवानीपुर

भवानीपुर.भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के लाठी पंचायत अंतर्गत रायपुरा चिमनी टोला वार्ड संख्या 3 के 12 वर्षीय किशोर की करंट से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना बुधवार के 11 बजे दिन की है. मृतक किशोर की पहचान भगवान मिस्त्री के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है . जानकारी के अनुसार मृतक आकाश के पिता बिजली से अपने खेत में पटवन कर रहे थे. अचानक घर से खेत पहुंच गया और चल रहे मोटर के पास नंगा तार को छू लिया जिससे वह तार में सटा हुआ ही रह गया .अचानक पिता की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वह भाग कर बच्चे को तार से अलग किया और आनंन फानन में उसे भवानीपुर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर संजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित करते ही परिवारों के बीच हाहाकार मच गया. परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कमारी ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >