सड़क हादसे में बाइक सवार पैथोलॉजी संचालक की मौत

सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग में सड़क हादसे में बाइक सवार एक पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गयी. शनिवार की रात मृतक पैथोलॉजी बंद कर घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.

अगले महीने मार्च में होने वाली थी मृतक शशि सुमन की शादी इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया पूर्णिया. सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग में सड़क हादसे में बाइक सवार एक पैथोलॉजी संचालक की मौत हो गयी. शनिवार की रात मृतक पैथोलॉजी बंद कर घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. इलाज के क्रम में निजी पैथोलॉजी संचालक ने दम तोड़ दिया. मृतक शशि सुमन (28 वर्ष) बताया गया, जो सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग का रहने वाला था. मृतक के चाचा शशि कुमार ने बताया कि शशि सुमन सृजन नामक पैथोलॉजी के संचालक थे, जिसकी पैथोलॉजी लाइन बाजार इलाके में है. वह पैथोलॉजी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान खुश्कीबाग के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और पुल की रेलिंग से जा टकरा गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. परिजन घायल शशि सुमन को इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शशि सुमन की शादी अगले महीने मार्च में होने वाली थी. हाल ही में उनकी इंगेजमेंट हुई थी. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. शशि सुमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >