आगामी 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे मजदूर संगठन

लेवर कोड कानून को लागू किये जाने और मजदूर अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को पूर्णिया में प्रभावी बनाया जायेगा.

पूर्णिया. लेवर कोड कानून को लागू किये जाने और मजदूर अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को पूर्णिया में प्रभावी बनाया जायेगा. यह निर्णय अलग-अलग संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया. सोमवार को शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में एक्टू के जिला संयोजक कामरेड इस्लाम उद्दीन, किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड अविनाश, सीटू के जिला प्रभारी कामरेड सरोज कुमार, टेम्पो यूनियन के जिलाध्यक्ष मो जहांगीर व महासचिव शिव शंकर सिंह, एटक के जिला उपाध्यक्ष कामरेड बुद्धिनाथ साह एव तबारक हुसैन, हिन्द मजदूर सभा के जिला सचिव मो सहिम अंसारी आदि शामिल हुए. इस मौके पर मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों में कटौती करने के लिए चार लेबर कोड कानून लागू किया गया है. केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षो के शासन में मजदूर वर्ग पर हमले बढ़े हैं. यह कानून कॉरपोरेट और मालिक वर्ग की सेवा के लिए बनाया गया है. यह मेहनतकशों के खिलाफ खुला युद्ध है. मजदूर वर्ग इसका मुकाबला करेंगे और 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >