नशा व जमीन विवाद में एक-एक फरार अभियुक्त धराये

थानाक्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग मामले के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

अमौर. थानाक्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग मामले के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि एक मामले में 12 अक्तूबर 2025 को बड़ा ईदगाह में छापेमारी कर 95 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ एक महिला बीबी तबस्सुम को गिरफ्तार किया गया था. उसी मामले में उसके पति मिन्हाज उर्फ मिनी भागने में सफल हो गया था जिसे बीती रात को दारीपुर चौक पर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दूसरा मामला 9 जुलाई 2025 को जमीन विवाद में मारपीट को लेकर है. अफाक बजड्डी निवासी ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसमें फरार अभियुक्त मतिउर्रहमान बजड्डी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >