हड़ताल पर गये केनगर के सीओ व आरओ

बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर केनगर के सीओ दिवाकर कुमार और राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह विभिन्न मांगों के समर्थन को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.

केनगर. बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर केनगर के सीओ दिवाकर कुमार और राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह विभिन्न मांगों के समर्थन को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि संघ की मांग है कि राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर और भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर पदस्थापित किया जाये. वर्तमान में इन पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का पदस्थापन होता है. इस आंदोलन को यूनाइटेड बिहार राजस्व सेवा संघ बिरसा यूनाइटेड का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है. बिरसा यूनाइटेड के अध्यक्ष आदित्य शिवम शंकर ने सीओ और आरओ के इस फैसले का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. हड़ताल के कारण केनगर अंचल में दाखिल-खारिज, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का निर्गमन, अतिक्रमण हटाओ अभियान और भू-सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >