पूर्णिया. पूर्णिया के बीकोठी थानाक्षेत्र के अंतर्गत मलडीहा में आम के बगीचे के एक खरीदार को दबंगों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से दो बोरा आम लूटकर फरार हो गए. घायल खरीदार को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पैर में काफी चौट है और प्लास्टर किया हुआ है. खरीदार की पहचान पटराहा डीह के निवासी उपेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई है. पीड़ित उपेंद्र के अनुसार स्थानीय स्तर पर आम का बगीचा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तीन साल के लिए ठेके पर लिया था. बीती रात आयी आंधी में एक आम का पेड़ गिर गया था. आज सुबह गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति मिल कर गिरे हुए पेड़ से आम तोड़ने लगे. इसी पर जब मना करने लगे तो गाली गलौज व लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. इसके बाद दबंग दो बोरा आम तोड़ कर भाग निकले.
आम बगीचा के खरीदार को दबंगों ने पीटा, जीएमसीएच में भर्ती
जीएमसीएच में भर्ती
