सरकारी जमीन को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

बैसा

बैसा. प्रखंड के शीशाबाड़ी पंचायत के नया टोला गांव वार्ड 9 में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए प्रस्तावित स्थल को अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी के निर्देश पर अंचलाधिकारी गोपाल कुमार एवं थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की उपस्थिति में गुरुवार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. उक्त जमीन का कुछ ग्रामीण जलावन घर बनाकर अतिक्रमण कर लिये थे. जमीन पर बने जलावन घर को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया. अंचल पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर जलवान घर को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा करने का किसी को भी अधिकार नहीं है. फोटो:- 21 पूर्णिया 26- अतिक्रमण हटाते पुलिस प्रशासन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >