प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ दी विदाई

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर . बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत अमौर प्रखंड के बाड़ाईदगाह, सरवैली में पूर्णिया नवनिर्माण मंच द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्त छात्र एवं छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र एवं शील्ड का वितरण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र संचालक भोला कुशवाह ने की. मच का संचालक बिट्टू कुशवाह ने किया.इसमें मुख्य अतिथि पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाह, महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष व टोली पंचायत के मुखिया शमशाद आलम, ईख विभाग के पूर्व सहायक निर्देशक शब्बीर अहमद , समाजसेवी अमीर नवाज, नोमान आलम, कौशल युवा केंद्र के संचालक भोला कुशवाह, बिट्टू कुशवाह, सनाउल्लाह आदि मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा. कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा का बहुत ही महत्व हो गया है, कंप्यूटर से ही बहुत से कार्यों का निष्पादन किया जाता है आज सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान करियर के उन्नयन एवं विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है,इसलिए यह बेहद जरूरी है और छात्रों को शुभकामनाएं दी. वहीं केंद्र के संचालक शभोला कुशवाहा ने बताया कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का होना आवश्यक है. इसके लिए बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क में कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >